तार- तार हुई मर्यादा: पति के हाथ- पैर तोड़, लोक लाज भुलाकर 10 साल छोटे भांजे के साथ फरार हुई मामी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने 13 साल के बेटे को लेकर अपने भांजे के साथ भाग गई। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि भागने से पहले दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई भी की और घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित पति नवल किशोर का आरोप है कि उसकी पत्नी खुशबू देवी का अपने भांजे नीरज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। नीरज अक्सर उनके घर आया करता था और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। नवल किशोर के अनुसार उन्होंने और उनके बेटे ने इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन उनकी पत्नी नहीं मानी।

मारपीट और धमकी का आरोप

पीड़ित पति का कहना है कि जब उन्होंने अपनी पत्नी को घर से 50 हजार रुपये नकद, लाखों के जेवर और जमीन के कागजात लेकर भागने से रोकने की कोशिश की, तो खुशबू और नीरज ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। इस मारपीट में उनका हाथ टूट गया। जाते-जाते खुशबू ने उन्हें धमकी भी दी कि अगर उन्होंने यह बात किसी को बताई तो वह आत्महत्या कर लेगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

नवल किशोर ने इस मामले की शिकायत बोचहां थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला और उसके भांजे की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *