Vegetable Prices Hike: सब्जियों-तेल की महंगाई से किचन बजट बिगड़ा, कीमतों में जबरदस्त उछाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बारिश के कारण सब्जियों की सप्लाई घटने से दिल्ली-एनसीआर में रिटेल बाजार में दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी, भिंडी और धनिया समेत कई सब्जियों के रेट आसमान छू रहे हैं।

आजादपुर सब्जी मंडी के कारोबारियों का कहना है कि लगातार बारिश से सब्जियां जल्दी खराब हो रही हैं, जिससे मंडी में आवक घट गई है। हालांकि इस हफ्ते कुछ सब्जियों के दाम में हल्की गिरावट आई, लेकिन बारिश जारी रही तो फिर से बढ़ोतरी की आशंका है।

केंद्र सरकार के मुताबिक, दिल्ली में टमाटर का औसत भाव 73 रुपए प्रति किलो है, जबकि सरकारी एजेंसियां इसे 47 से 60 रुपए किलो पर बेच रही हैं। उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश को इसकी बड़ी वजह बताया गया है, जबकि चेन्नई और मुंबई जैसे शहरों में भाव स्थिर हैं।

दूसरी ओर, सरसों तेल की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। 15 दिन पहले 170 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला सरसों तेल अब 195 रुपए का हो गया है और व्यापारियों का अनुमान है कि यह जल्द ही 200 रुपए पार कर सकता है। उत्पादन अनुमान से कम सरसों की आवक को इसकी वजह बताया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *