हमने PAK के 5 फाइटर जेट मार गिराए. ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना प्रमुख का बड़ा बयान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद संघर्ष देखने को मिला था. भारत की तरफ से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. इस हमले 100 से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतारा था.

इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष देखने को मिला था. भारत की तरफ से इसको लेकर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को लेकर वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने एक बड़ा बयान सामने आया है.

वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 5 लड़ाकू विमानों को मार गिराया था. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के जरिए हमने पाकिस्तान को साफ और कड़ा संदेश दिया था. गिराए गए विमानों में पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट्स और एक जासूसी (टोही) विमान AWACS था.

5 फाइटर जेट तबाह

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, वायुसेना प्रमुख, एयर मार्शल ए पी सिंह ने पुष्टि की कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के 5 लड़ाकू विमानों और 1 AEW&CS विमान को मार गिराया है. पाकिस्तान को हुए नुकसान की संख्या के बारे में वायु सेना के सर्वोच्च पद से यह पहली पुष्टि है. हालांकि पाकिस्तान की तरफ से इस बारे में अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है.

जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को किया तबाह

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा ये (बहावलपुर – जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय में) हमारे द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की पहले और बाद की तस्वीरें हैं. यहां लगभग कोई सामान नहीं बचा है. आस-पास की इमारतें लगभग पूरी तरह सुरक्षित हैं. हमारे पास न केवल फोटोज थे, बल्कि स्थानीय मीडिया से भी तस्वीरें थीं, जिनके जरिए हम अंदर की तस्वीरें प्राप्त कर सकते थे.”

हम पर कोई सीमाएं नहीं थी- एपी सिंह

ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा, “सफलता का एक प्रमुख कारण राजनीतिक इच्छाशक्ति का होना था. हमें बहुत स्पष्ट निर्देश दिए गए थे. हम पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए थे. अगर कोई बाधाएं थीं, तो वे स्व-निर्मित थीं. हमने तय किया कि कितना आगे बढ़ना है. हमें योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने की पूरी आज़ादी थी. हमारे हमले सोच-समझकर किए गए थे क्योंकि हम इसे लेकर परिपक्व होना चाहते थे.

कब हुआ था भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष

भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के बाद तनाव आ गया था. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी. 7 मई की सुबह पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीव संघर्ष शुरू हो गया था जो करीब 4 दिनों तक चला था. 10 मई शाम 5 बजे सीजफायर का ऐलान किया गया था.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पहली बार किसी बड़े अधिकारी की तरफ से फाइटर जेट गिराने का दावा किया गया है. अब देखना होगा कि वायुसेना प्रमुख के इस बयान के बाद पाकिस्तान इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *