50 से अधिक महिला कर्मचारियों को मिलेगा नई श्रेणी में कार्य का अवसर
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज़ यूनियन द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही महिला ट्रैक मेंटेनरों के श्रेणी परिवर्तन (चेंज ऑफ कैटेगरी) की मांग पर आज एक अहम प्रगति देखने को मिली। यूनियन के सतत प्रयासों और प्रशासन से संवाद के परिणामस्वरूप रेलवे प्रशासन ने 50 से अधिक महिला कर्मचारियों के श्रेणी परिवर्तन की स्वीकृति दे दी है।
इस निर्णय के तहत अब महिला ट्रैक मेंटेनरों को नई श्रेणी में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके कार्यस्थल पर समानता, सुविधा और समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम महिला कर्मचारियों के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज़ यूनियन के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे और मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने इस सकारात्मक फैसले का स्वागत करते हुए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
इस विषय में जानकारी देते हुए यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि यूनियन द्वारा इस मांग को बार-बार प्रशासन के समक्ष रखा गया था, और अब जाकर यह प्रयास सफल हुआ है। प्रशासन द्वारा आज चेंज ऑफ कैटेगरी से संबंधित आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8182819
Total views : 8215127