सोने की चेन उतरवा कर कागज की पुड़िया में पत्थर थमा कर फरार हो गए
रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट
रतलाम अज्ञात बदमाशों ने नकली पुलिस बनकर सोमवार सुबह एक वृद्धा के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने वृध्दा के गले से चेन उतरवा ली और उसे कागज की पुड़िया में पत्थर थमा कर नौ दो ग्यारह हो गए।
धोखाधड़ी की यह वारदात हेमकन्या पति स्व. पुरणसिंह निवासी कर्मचारी कालोनी रतलाम के साथ हुई। फरियादी की रिपोर्ट के अनुसार वह सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे के लगभग 80 फिट रोड क्षेत्र से गुजर रही थी।
इस दौरान एक व्यक्ति महिला के पास आया। उसने अपने आपकों पुलिस वाला बताया। फरियादी के अनुसार उसने पास बुलाकर उसका नाम पता पुछा और कहा कि सोने की चेन गले में मत पहना करों बहुत चोरिया हो रही है।
वृद्धा ने कहा कि मेरा घर पास में ही है मैं घर जाकर चेन खोलकर रख दूंगी। उसके बाद भी नकली पुलिस बना अज्ञात व्यक्ति नहीं माना और वृद्धा के गले से सोने की चेन उतरवाई।
आरोपी ने चेन लेकर दुसरे व्यक्ति को कागज में चेन बांधने के लिए दे दी। बदमाशों ने कागज में चेन रखने का नाटक कर कागज वृद्धा को दे दिया।
वृध्दा ने कुछ दूर जाकर जब कागज की पुड़िया खोलकर देखीं तो उसमें चेन की जगह दो पत्थर निकले। इसके बाद वृद्धा को अपने साथ ठगी का पता चला। फरियादी वृद्ध महिला ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में जाकर घटना की शिकायत की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179603
Total views : 8210743