दीपक मित्तल
ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन वेबसाईट पर पंजीयन व नवीनीकरण की दी गई सुविधा
बालोद, 24 जनवरी 2024
राज्य के शिक्षित बेरोजगार अब अपना पंजीयन एवं नवीनीकरण कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में जाने के लिए बाध्य नहीं होंगे। राज्य शासन की नई व्यवस्था के तहत अब राज्य के शिक्षित बेरोजगार ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन वेबसाईट पर जाकर अपना नवीनीकरण पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगर मागदर्शन बालोद ने बताया कि ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन वेबसाईट के माध्यम से पंजीयन कराने के पश्चात पहचान पत्र (एक्स-10) निकलेगा। उस पर किसी अधिकारी का हस्ताक्षर होना अनिवार्य नहीं है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185208
Total views : 8218346