कलेक्टर ने किया समाज कल्याण विभाग के कार्यालय, जिला निःशक्त पुनर्वास केंद्र एवं घरौंदा का निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

समाचार

कलेक्टर ने किया समाज कल्याण विभाग के कार्यालय, जिला निःशक्त पुनर्वास केंद्र एवं घरौंदा का निरीक्षण

मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों के देखभाल एवं ईलाज हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद, 23 जनवरी 2024

कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज गंगा नगर झलमला में स्थित समाज कल्याण विभाग के उप संचालक कार्यालय, जिला निःशक्त पुनर्वास केंद्र एवं घोटिया चैक झलमला में स्थित मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों का आश्रय गृह घरौंदा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने समाज कल्याण विभाग के परिसर में स्थित जिला निःशक्त पुनर्वास केंद्र में पहुँचकर कृत्रिम अंग निर्माण कक्ष, फिजियोथेरेपी कक्ष, स्पीच थेरेपी कक्ष एवं साइकोलाॅजी थेरेपी कक्ष में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों एवं अधिकारियों से जिला निःशक्त पुनर्वास केंद्र में ईलाज हेत आने वाले दिव्यांगों के ईलाज आदि की व्यवस्था एवं उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने जिला निःशक्त पुनर्वास केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों एवं स्टाफ के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कृत्रिम अंग निर्माण कक्ष में पहुँचकर कृत्रिम अंग बनाने की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने घोटिया चैक झलमला में स्थित मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों का आजीवन आश्रय गृह घरौंदा में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घरौंदा मंे वर्तमान में कुल उपस्थित दिव्यांगों के संख्या के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने वर्तमान में घरौंदा में कुल 15 दिव्यांगों के निवासरत होने की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने घरौंदा के पूजा कक्ष, शयनकक्ष, रसोई कक्ष आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री योगेंद्र श्रीवास, उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक/855/ठाकुर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *