बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 06 लाख 88 हजार 110 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

समाचार

बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 06 लाख 88 हजार 110 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

बालोद, 23 जनवरी 2024

बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 157 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 01 लाख 37 हजार 973 किसानों द्वारा कुल 06 लाख 88 हजार 110 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1506 करोड़ 52 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 05 लाख 63 हजार 658 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 04 लाख 36 हजार मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 52 हजार 110 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 7254 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 21 हजार 554 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

क्रमांक/856/ठाकुर

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *