भाजपा मंडल सरगांव द्वारा शक्ति केंद्रों में पँचायत चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव- बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल सरगांव के समस्त 11 शक्ति केंद्रों में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम अंतर्गत पँचायत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकसित भारत का अमृत काल सेवा ,सुशासन, गरीब कल्याण,के 11 साल में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने एवं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव ने बताया कि मण्डल सरगांव के शक्ति केंद्र सरगांव, बावली,चुनचुनिया, सांवा, मोहभट्ठा, सकेत, टिकैत पेंड्री,ककेड़ी, हिंच्छापुरी,किरना, चंद्रखुरी में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए जंहा मुख्य वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
मण्डल मुख्यालय सरगांव में भी पंचायत चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ जंहा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए भाजपा के मूल मंत्र एकांत मानववाद व अंत्योदय के बारे में विस्तारपूर्वक बताया वंही पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास-केंद्रित दृष्टिकोण, विकासवाद को मुख्यधारा में लाकर इसे शासन के मूल में बदल दिया है। उनके प्रशासन ने लगातार महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं और रिकॉर्ड समय-सीमा के भीतर उन्हें प्राप्त करने की क्षमता का प्रदर्शन किया है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद शर्मा ने कहा कि इन ग्यारह वर्षों में भारत में सार्वजनिक सेवा वितरण में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है।जन धन, आधार और मोबाइल के रणनीतिक कार्यान्वयन ने पारदर्शिता सुनिश्चित करके, बिचौलियों को समाप्त करके और नागरिकों को लाभों के सीधे हस्तांतरण को सक्षम करके कल्याणकारी योजनाओं में क्रांति ला दी है। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणजीत सिंह हूरा ने कहा कि भारत निराशा की स्थिति से उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहा है। गरीबी उन्मूलन के 11 साल हो गए हैं और विचार प्रक्रिया और शासन में एक आदर्श बदलाव आया है। भारत ने सेवा, सुशासन और गरीब लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हुए अमृत काल की ओर विकास की एक नई यात्रा शुरू की है।इस दौरान कार्यक्रम को रामजुड़ावन साहू, रामकुमार कौशिक,घनश्याम राजपूत व अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया जंहा मण्डल महामंत्री पंकज वर्मा, अनिल दुबे के साथ ही मुरली कौशिक,बैशाखू साहू ,हिरावन साहू, नवाब खान ,तरुण अग्रवाल, पवन साहू ,विष्णु राजपूत, मन्नान खान, आदि उपस्थित रहे।
बावली में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिजवान हक रहे उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को उपस्थित सदस्यों के बीच रखा, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत पथरिया उपाध्यक्ष दीपिका चंद्रशेखर कौशिक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचा कर योजनाओं का लाभ दिलाना ही गरीब कल्याण है इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष गेंद सिंह कौशिक, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर कौशिक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजक किशुन कौशिक, महेश साहू, भगवान सिंह राजपूत,अशोक राजपूत, नारायण वर्मा, ओमकार वर्मा, वेदप्रकाश कौशिक,राजू यादव, यशवंत साहू,मनीष कौशल, राजाराम साहू, रामेश्वर सिंह क्षेत्री, अजय कौशिक उपस्थित रहे।
सांवा में रिज़वान हक़,दुकालहा साहू, रामनरायण राजपूत, सुरेश निर्मलकर, रामेश्वर सिंह छत्री बोधराम राजपूत, देऊकलाल साहू, मुद्रीका साहू,कमला साहू, आदि महिला एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। मोहभट्ठा में बूथ क्रमांक 111 में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जंहा मुख्य वक्ता के रूप में रामकुमार कौशिक, बूथ अध्यक्ष अशोक वर्मा ,ताराचंद साहू एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।चुनचुनिया में मुख्य वक्ता घनश्याम राजपूत जिला उपाध्यक्ष, बिहारी राजपूत शक्ति केंद्र प्रभारी, संजीव नेताम सभापति जनपद पंचायत पथरिया व संयोजक, वीरेंद्र तिवारी सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष शत्रुहन राजपूत, राकेश निषाद, प्रहलाद ध्रुव, रामु कौशल ,एम. एल नेताम ,नाना निषाद उपसरपंच चुनचुनिया,जेठू राम निषाद आदि उपस्थित रहे। टिकैत पेंड्री कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नरेंद्र शर्मा,कैलाश ठाकुर,रहे इस अवसर पर रणजीत सिंह हूरा के साथ ही ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे । समस्त शक्ति केंद्रों में संकल्प के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181058
Total views : 8212742