बालोद में बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, SP के निर्देश पर आरोपियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को तत्काल किया गया गिरफ्तार — पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में थाना देवरी की सख्त कार्रवाई।

जेसीबी वाहन घर में घुसने की घटना के बाद घरवालों ने चालक से की मारपीट।

घटना को संभालने पहुंची पिनकापार पुलिस पर भी किया गया हमला।

बालोद,,पुलिस चौकी पिनकापार, थाना देवरी क्षेत्र के अंतर्गत यह मामला सामने आया है। दिनांक 25.06.2025 की रात लगभग 9:15 बजे एक जेसीबी वाहन अचानक मवेशी को बचाने के प्रयास में पिनकापार निवासी जितेन्द्र कुमार सतनामी के घर में घुस गया, जिससे घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर घर वालों ने जेसीबी चालक से मारपीट शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजित महोबिया पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। वहां भीड़ एकत्रित हो चुकी थी और जितेन्द्र एवं धनेश सतनामी जेसीबी चालक की पिटाई कर रहे थे। पुलिस द्वारा चालक को सुरक्षित चौकी ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों आरोपियों ने चालक को फिर से मारने की कोशिश करते हुए पुलिस के साथ गाली-गलौच और हाथापाई शुरू कर दी।

घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण और एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवरी दिनेश कुमार कुर्रे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को शांत किया।

इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध थाना देवरी में शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं पुलिस पर हमला करने के आरोप में अपराध क्रमांक 89/25 दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण:

1. जितेन्द्र कुमार सतनामी, पिता – स्व. अकल राम सतनामी, उम्र – 38 वर्ष

2. धनेश कुमार सतनामी, पिता – स्व. अंकल राम सतनामी, उम्र – 35 वर्ष
(दोनों निवासी – ग्राम पिनकापार)

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment