रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार को रायपुर और उसके आसपास के इलाकों में जहां झमाझम बारिश ने दस्तक दी, वहीं बुधवार सुबह से ही बादलों की घेराबंदी जारी है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में तेज बारिश, अंधड़ और वज्रपात की आशंका जताई गई है। खासतौर पर 26 जून से पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राजधानी रायपुर की बात करें तो आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद बारिश की संभावना जताई गई है। पंडरी, मोवा, दलदल सिवनी, मोहबा बाजार, शंकर नगर और तेलीबांधा जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन अंधड़ और वज्रपात की आशंका को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8207178
Total views : 8246850