बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कन्या प्राथमिक शाला चिपरा में पदस्थ प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर को शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
वह न केवल नशे में था, बल्कि स्प्राइट की बोतल में शराब भरकर स्कूल के भीतर पीने के लिए भी लाया था।
इस शर्मनाक हरकत को BJP के मंडल अध्यक्ष ने मौके पर पकड़ लिया, और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
BJP नेता ने लिया सख्त रुख
घटना के वक्त स्कूल में मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रधान पाठक को शराब पीते हुए डांटते हुए कहा:
“ये स्कूल है या तुम्हारा घर? शराब पीकर स्कूल आने की हिम्मत कैसे हुई?”
इसके बाद उन्होंने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को पूरे मामले की जानकारी दी। अब प्रशासन हरकत में आ गया है और प्रधान पाठक के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
एक सरकारी स्कूल में प्रधान पाठक द्वारा की गई यह हरकत न केवल शिक्षा की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि यह पूरे तंत्र पर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8208798
Total views : 8248812