ताजा खबर
जशपुर के 50 स्कूलों को स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्रांति को बताया मील का पत्थर.. तपकरा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री  साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!… पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.. मौदहापारा पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चाकू लहराने वाला बदमाश और अस्पताल में चोरी करने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने निभाई छेरापहरा सेवा, स्वर्ण झाड़ू से की रथमार्ग की शुद्धि

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस भाजपा मंडल सरगांव में मनाया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

डॉ मुखर्जी के राष्ट्रहित के कार्य और आदर्श व्यक्तित्व सदैव प्रेरणादायी-धरमलाल कौशिक

मोदी सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पे “संकल्प से सिद्धि” अभियान के तहत संकल्प सभा का हुआ आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव-प्रखर शिक्षाविद,दृढ राजनीतिज्ञ, और निष्ठावान राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72 वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस भाजपा मंडल सरगांव द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाया गया। इस अवसर पर मण्डल के बूथ स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात मोदी सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत सरगांव के नगपुरा रोड स्थित मंगल भवन में सकंल्प सभा का आयोजन किया गया।

जंहा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक,जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम उनके तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उपस्थित अथितियों, मण्डल पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्र के प्रति किये गए उनके कार्यों को याद किया।


पश्चात संकल्प सभा में विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा देश की एकता और अखंडता के लिए लगातार काम किया गया।उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है।डॉ. मुखर्जी ने सबसे पहले धारा 370 के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने नेहरू की तुष्टिकरण की नीति का विरोध किया था।साथ ही कश्मीर में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान को लेकर आंदोलन किया था।जिसके परिणाम स्वरूप कश्मीर से परमिट राज खत्म हुआ।


उन्होंने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक मिशन था कि भारत में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान हो. इसे वर्तमान में मोदी सरकार द्वारा साकार किया गया. मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाकर पूरे देश में एक मिसाल कायम की है। श्री कौशिक ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते हुए आगे कहा कि उन्होंने एक भारत अखंड भारत के जिस संकल्प के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया,वह आज राष्ट्र के नवनिर्माण के साथ साकार हो रहा है।


मां भारती की सेवा, लोककल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान की दिशा दिखाते उनके प्रखर विचार, चिंतन सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन गौरवशाली भारत के निमार्ण का आधार है।डॉ मुखर्जी के राष्ट्र हित मे किये गए कार्य एवं उनका आदर्श व्यक्तित्व सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से भारतीय समाज और राजनीति में अपना अमूल्य योगदान दिया।उनके द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।


जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने जनसंघ संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ मुखर्जी की विचारधारा में देश की एकता-अखण्डता, सांस्कृतिक उत्थान, देश के नागरिकों का आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक व राजनैतिक उत्थान समाहित है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संसद में दिया गया व्यक्तव्य याद है जिसमे उन्होंने कहा था कि अगर मुखर्जी जी नही होते तो बंगाल भारत का हिस्सा नही होता आज बंगाल भारत मे है तो सिर्फ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण है देश मे उनकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।


कार्यक्रम में 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के”विकसित भारत 2047 संकल्प” को साकार करने का आह्वान करते हुए सभी ने तन,मन,धन पूरी निष्ठा से अपना योगदान देने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष पोषण यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह हूरा,महामंत्री द्वय पंकज वर्मा, अनिल दुबे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू,नगर पंचायत सरगांव अध्यक्ष परमानन्द साहू,घनश्याम राजपूत,जुड़ावन साहू,पार्षद सविता कौशिक, जमुना पांडे, मनोज यादव ,सुनीता पवन साहू, महेश साहू,रामकुमार कौशिक,चंद्रशेखर कौशिक, रिजवान हक,तरुण अग्रवाल,दुर्गेश वर्मा, असद मोहम्मद, रघु ठाकुर,कमल अग्रवाल,हिरावन साहू,सुंदर साहू, रामकुमार गायकवाड़, अनुज धृतलहरे के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2025
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *