राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इलाके में स्थित वाटर पार्क के पास एक लावारिस स्टील के ट्रंक से जब एक सूटकेस बरामद किया गया, तो उसमें से एक युवक का शव मिला, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शव को सूटकेस में बंद कर सीमेंट से पूरी तरह भर दिया गया था, जिससे वह पूरी तरह ठोस अवस्था में जमी हुई स्थिति में मिला। शव की हालत देखकर साफ है कि यह कोई साधारण मामला नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित हत्या की गवाही दे रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना हो सकता है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों, मृतक की पहचान और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8184588
Total views : 8217510