शहीद ASP आकाश राव को गृहमंत्री की श्रद्धांजलि, विजय शर्मा बोले– “अमित शाह करेंगे परिजनों से मुलाकात”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शहीद ASP आकाश राव को गृहमंत्री की श्रद्धांजलि, विजय शर्मा बोले– “अमित शाह करेंगे परिजनों से मुलाकात”
तेरहवीं में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री, NFSU का करेंगे भूमिपूजन, अबूझमाड़ में भी होंगे शामिल

रायपुर।
छत्तीसगढ़ पुलिस के शहीद अधिकारी एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने शहीद अधिकारी के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।

अमित शाह आज शामिल होंगे तेरहवीं में

गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर में शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की तेरहवीं में शामिल होंगे और उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देंगे।

फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन

इसके बाद अमित शाह रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर सभी सांसद, विधायक, विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
विजय शर्मा ने कहा:

“यह दिन प्रदेश के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आने वाले समय में फॉरेंसिक तकनीक से अपराध जांच की दिशा बदलने वाली है।”

अबूझमाड़ कैंप का भी करेंगे दौरा

श्री शर्मा ने बताया कि अमित शाह इसके बाद बस्तर के अबूझमाड़ कैंप का दौरा करेंगे, जहां वे

  • सुरक्षा बलों के कमांडरों से बैठक

  • ग्रामीणों से सीधा संवाद

  • विकास कार्यों की समीक्षा

  • नए शिलान्यास कार्यक्रमों में सहभागिता
    करेंगे।


शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के प्रति यह श्रद्धांजलि, न केवल राज्य सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दिखाती है कि छत्तीसगढ़ के वीर जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment