“देशहित से मतलब नहीं, सिर्फ राजनीति करती हैं सोनिया गांधी” – केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का तीखा हमला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

“देशहित से मतलब नहीं, सिर्फ राजनीति करती हैं सोनिया गांधी” – केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का तीखा हमला
विदेश नीति पर सोनिया गांधी की आलोचना पर बोले: प्रधानमंत्री मोदी जानते हैं क्या करना है, कांग्रेस सिर्फ बयानबाज़ी करती है

रायपुर/पटना।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा ईरान को भारत का पुराना मित्र बताने और इज़रायल के हमले की निंदा करने पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने तीखा पलटवार किया है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ राजनीति करने के लिए बयान देती है, जबकि देश की विदेश नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से सजग और सक्षम हैं।

सोनिया गांधी के लेख पर क्या बोले मंत्री?

तोखन साहू ने कहा,

“कांग्रेस को देशहित से कोई मतलब नहीं है। वे सिर्फ राजनीति करने के लिए ऐसे बयान देती रहती हैं। भारत को क्या फैसला लेना है, यह प्रधानमंत्री मोदी अच्छी तरह जानते हैं।”

तेजस्वी यादव पर भी हमला

साहू ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा:

“तेजस्वी यादव को पहले अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। उनकी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। चारा घोटाले में उनका और उनके परिवार का नाम आज भी चर्चा में है। बिहार की जनता जानती है कि इस प्रदेश को किसने लूटा।”

राष्ट्रीय साहू समाज सम्मेलन की जानकारी

पटना में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय साहू समाज सम्मेलन को लेकर भी मंत्री साहू ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि

“रविवार से शुरू हो रहे इस सम्मेलन में देशभर से साहू समाज के प्रतिनिधि जुटेंगे और समाज के विकास व एकजुटता पर विचार करेंगे।”


सोनिया गांधी का बयान क्या था?

शनिवार को एक लेख के माध्यम से सोनिया गांधी ने भारत सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा था कि ईरान और गाज़ा पर भारत का चुप रहना ‘मूल्यों का समर्पण’ और ‘कूटनीतिक परंपराओं से भटकाव’ है। उन्होंने यह भी कहा कि अब भी समय है जब भारत को पश्चिम एशिया में शांति के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment