बीजापुर: दर्जनभर नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार, 26 लाख के इनामी समेत 4 महिला नक्सली भी शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर/कोठागुडेम। नक्सल प्रभावित इलाकों से बड़ी खबर सामने आई है। तेलंगाना के कोठागुडेम में सोमवार को 26 लाख रुपए के इनामी समेत 12 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। आत्मसमर्पण करने वालों में 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी नक्सलियों ने एसपी रोहित राज के समक्ष पुलिस मुख्यालय में सरेंडर किया।

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में

  • 2 डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM)

  • 4 एरिया कमेटी मेंबर (ACM)

  • 2 पार्टी सदस्य,

  • 2 मिलिशिया सदस्य,

  • 2 RPC सदस्य शामिल हैं।

तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, अब तक राज्य में कुल 294 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा एजेंसियों के बढ़ते दबाव का असर है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

बढ़ रहा आत्मसमर्पण का सिलसिला
पिछले कुछ महीनों से तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के आत्मसमर्पण की घटनाओं में तेजी देखी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि नक्सली संगठन के भीतर का असंतोष, पुलिस की रणनीति और सरकार की पुनर्वास योजनाएं इसका प्रमुख कारण हैं।

राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इसे बड़ी कामयाबी मान रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास की उम्मीद और मजबूत हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *