रायगढ़ में महिला की गला घोंटकर हत्या, गैंगरेप की आशंका से मचाया था शोर, दो आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बांधापाली में 10 जून को हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। गैंगरेप की आशंका से शोर मचाने पर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की गई महिला की पहचान 30 वर्षीय रमिला कंवर के रूप में हुई है, जिसका शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी और हत्या में उसी की साड़ी का इस्तेमाल हुआ था।

कैसे हुआ खुलासा:

पुलिस जांच में पता चला कि गांव के ड्राइवर अनिमिष वैष्णव उर्फ सूरज उर्फ बिट्दु का महिला से संपर्क था और घटना के बाद से वह लापता था। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनिमिष को रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अनिमिष ने गांव के ही बुधवा राम सिदार के साथ मिलकर हत्या करना कबूला।

क्या हुआ था घटना की रात:

10 जून की रात दोनों आरोपी पहले एक साथ शराब पी और फिर महिला के घर पहुंचे। महिला को अकेला पाकर दोनों ने उस पर बुरी नीयत से दबाव बनाया। महिला ने गैंगरेप की आशंका से शोर मचाना शुरू किया, जिससे घबरा कर आरोपियों ने पहले मुंह दबाया और फिर साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी कौन हैं:

  1. अनिमिष वैष्णव उर्फ सूरज उर्फ बिट्दु
    उम्र: 26 वर्ष
    निवासी: बांधापाली, थाना छाल, रायगढ़

  2. बुधवा राम सिदार
    उम्र: 55 वर्ष
    निवासी: बांधापाली, थाना छाल, रायगढ़

अन्य जानकारी:

  • आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से हसिया का हत्था और अन्य सबूत बरामद किए गए हैं।

  • बुधवाराम ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने आ गई।

  • दोनों आरोपियों को बीएनएस की धारा 3(5) के तहत रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *