जशपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा योगाभ्यास

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के भव्य आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष योग दिवस “योग संगम-हरित योग” थीम पर मनाया जाएगा, जिसके तहत जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार, सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की नामांकित सूची तैयार की गई है।

इस कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 21 जून को जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।

वहीं, राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति में राजधानी रायपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। उपमुख्यमंत्री अरूण साव मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में आयोजित योग कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि होंगे।

प्रदेश में इस बार योग को हरित अभियानजन स्वास्थ्य, और सामाजिक जागरूकता के साथ जोड़ते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment