भारतीय पत्रकारिता को लंदन में मिला वैश्विक सम्मान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मनोज मनु को दी बधाई

भारतीय पत्रकारिता को लंदन में मिला वैश्विक सम्मान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मनोज मनु को दी बधाई
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। भारत की पत्रकारिता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर गौरव प्राप्त हुआ है। वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडिया न्यूज़ (ITV) के कार्यकारी संपादक/चैनल हेड मनोज मनु को लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस सम्मान को लेकर छत्तीसगढ़ से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मनोज मनु को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “भारत के वरिष्ठ पत्रकार मनोज मनु को लंदन में पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित किए जाने पर हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।”

अग्रवाल ने इस अवसर पर आयोजित “विकसित भारत@2047” विषय पर चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि भारत अब वैश्विक मंच पर राजनीतिक, आर्थिक, कूटनीतिक और वैचारिक नेतृत्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मनोज मनु का यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय पत्रकारिता की गरिमा, निष्ठा और सच्चाई के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाओं में यह भी कहा कि मनोज मनु की लेखनी निरंतर राष्ट्रहित और जनसेवा के मार्ग पर प्रेरणा का स्रोत बनी रहे — यही कामना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment