रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी।
विधानसभा सचिवालय के अनुसार, इस संक्षिप्त सत्र में वित्तीय विषयों और विधायी कार्यों पर प्रमुख रूप से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सरकार की विभिन्न नीतियों, विधेयकों और बजट से जुड़े विषयों को भी सदन में उठाया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, मानसून सत्र के दौरान विपक्ष भी सरकार को घेरने की तैयारी में है और जनहित के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा। वहीं सरकार का फोकस विधायी प्रक्रिया को गति देने और बजटीय प्रस्तावों पर सहमति बनाने पर रहेगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8237171
Total views : 8284796