आधी रात को युवती को जबरन घर से उठा ले गए 2 दरिंदे, फिर जंगल ले जाकर बारी-बारी किया दुष्कर्म; चीखती-चिल्लाती रही…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Siwan Crime News: बिहार के सीवान जिले से मानवता को झकझोर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर 2 युवक छत पर सो रही गांव की युवती को जबरन उठाकर जंगल में ले गए और वहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित युवती के अनुसार, गुरुवार की रात वह घर की छत पर सो रही थी, तभी गांव के दो युवक सचिन यादव और प्रमोद यादव आए और उसे जबरन उठाकर जंगल में ले गए। वहां पर दोनों ने बारी-बारी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। घटना के दूसरे दिन पीड़िता की मां और चाचा आरोपी सचिन यादव के घर गए और उसके पिता से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने चार-पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़िता की मां और चाचा के साथ मारपीट की।

जांच में जुटी पुलिस वहीं, अब पीड़िता ने इसकी शिकायत महाराजगंज थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने संभावना जताई है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने हो सकता है। हालांकि, पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment