Meghalaya Murder: कफन में लौटा राजा रघुवंशी का शव, दुल्हन सोनम अब भी लापता, उठे कई सवाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ई दिल्ली। Meghalaya Murder: इंदौर के कैट रोड क्षेत्र में गुरुवार को गम और मातम का माहौल तब और गहरा हो गया, जब शिलांग से राजा रघुवंशी का शव उनके भाई विपिन रघुवंशी द्वारा इंदौर लाया गया।

शव के घर पहुंचते ही माता-पिता बेसुध हो गए और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। राजा का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मुखाग्नि उनके बड़े भाई विपिन ने दी। राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम रघुवंशी से धूमधाम से हुई थी। शादी के महज नौ दिन बाद 20 मई को नवविवाहित दंपति हनीमून के लिए मेघालय की राजधानी शिलांग रवाना हुआ था लेकिन यह नई शुरुआत कुछ ही दिनों में एक दुखद अंत में बदल गई। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम कुछ दिन बाद लापता हो गए, जिसके बाद पुलिस को एक अज्ञात शव बरामद हुआ। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुष्टि हुई कि वह शव राजा रघुवंशी का ही है और उनकी हत्या की गई है।
राजा की पत्नी सोनम अब तक लापता
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे रहस्यमय पहलू यह है कि राजा की पत्नी सोनम अब तक लापता है। शिलांग पुलिस को अब तक उसकी कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि कहीं सोनम भी किसी अपराध का शिकार तो नहीं हो गई, या फिर मामले में उसकी कोई संलिप्तता है। परिवार का कहना है कि यह सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश हो सकती है। राजा के पिता ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि मामले की गहन जांच हो और सोनम की जल्द से जल्द तलाश की जाए। उन्होंने कहा हमने न केवल अपने बेटे को खोया है, बल्कि उसकी पत्नी की भी कोई खबर नहीं है। हम न्याय चाहते हैं।
संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही
शिलांग और इंदौर पुलिस की संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही है। सोनम के कॉल डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन और होटल से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है। लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। यह मामला अब एक हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री का रूप ले चुका है, जिसका जवाब पूरा शहर जानना चाहता हैmdash;”राजा की हत्या के पीछे कौन?” और “सोनम कहां है?”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment