‘‘दाई-बबा’’ दिवस: स्वास्थ्य मेला में 07 हजार से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य जांच

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आमजनों तथा बुजुर्गाें को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक बुधवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज ’’हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर’’ थीम पर ’’दाई-बबा दिवस’’ का आयोजन किया गया।

इस दौरान 07 हजार 51 बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और दवाई वितरण कर उचित परामर्श दिया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गाे के सम्मान तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुॅच को सुदृढ़ करना, समग्र जॉच एवं परामर्श प्रदान करना, पीढ़ियों के बीच संवाद और भावनात्मक जुड़ाव को सशक्त करना, युवाओं को बुजुर्गाे की देखभाल एवं सेवा के प्रति संवेदनशील बनाना है।


जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रविशंकर प्रसाद देवांगन ने बताया कि ’’दाई-बबा दिवस’’ में 07 हजार 51 ओपीडी, स्वास्थ्य परामर्श, उच्च रक्तचाप, रक्त शर्करा, ऑर्थाेपेडिक, हड्डी जोड़ परामर्श, नेत्र परीक्षण (मोतियाबिंद की स्क्रीनिंग), आयुष आधारित परामर्श (आयुर्वेद, योग, जीवनशैली परिवर्तन), मानसिक स्वास्थ्य जांच, योगा, गंभीर मामलो के लिये फालोअप/रेफरल, आयुष्मान भारत कार्ड लिंकेज, आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड बनाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि इसमें सीएचओ, महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनें तथा अन्य स्वास्थ्य अमलों की सक्रिय भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment