निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- कलेक्टर कुन्दन कुमार के द्वारा नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मुंगेली के लिए स्थायी भूमि आबंटित किया गया है।
राजस्व पुस्तक परिपत्र 4(1) की कंडिका के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर ने खसरा नंबर 177 (शा.183), 178, 184 एवं 186 की कुल 5.99 एकड़ शासकीय भूमि में से 05 एकड़ भूमि उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को हस्तांतरित की है।
यह भूमि पटवारी हल्का नंबर 18, रा.नि.मं. मुंगेली शहरी, तहसील मुंगेली क्षेत्र में एस.एन.जी. महाविद्यालय के पास स्थित है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8153747
Total views : 8173108