नगर पंचायत पथरिया में समाधान शिविर संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुशासन तिहार के अंतर्गत योजनाओं से लाभान्वित हुए सैकड़ों हितग्राही

निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख — मुंगेली | संपर्क: 8959931111

मुंगेली। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में नगर पंचायत पथरिया के सतनाम भवन में मंगलवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया और कुल 834 प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया।

शिविर की मुख्य उपलब्धियाँ:

  • एकीकृत बाल विकास परियोजना द्वारा

    • 5 हितग्राहियों को सुपोषण टोकरी

    • 3 बच्चों को अन्नप्राशन

    • 2 हितग्राहियों का सम्मान

  • सेवा सहकारी समिति द्वारा

    • 5 लघु एवं 5 दीर्घ कृषकों को कृषि ऋण

  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा

    • 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड

    • 2 को वय वंदन कार्ड

  • खाद्य विभाग द्वारा

    • 10 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड

  • शिक्षा विभाग द्वारा

    • 1 बच्चे को ब्रेल लिपि किट, 1 को व्हीलचेयर, 2 को फिजियोथैरेपी किट, 1 को वॉकर

  • विद्युत विभाग द्वारा

    • 15 हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत छूट की राशि

  • कृषि विभाग द्वारा

    • 4 कृषकों को बैटरी स्प्रेयर

  • परिवहन विभाग द्वारा

    • 3 आवेदकों का तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस

आवेदन एवं निराकरण:

समाधान शिविर में कुल 133 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें:

  • 33 आवेदन नगर पंचायत पथरिया से संबंधित

  • 11 प्रधानमंत्री आवास योजना

  • 58 पट्टा प्रदाय

  • 17 भूमिहीन किसान योजना

  • 08 महतारी वंदन योजना

  • 04 निर्माण कार्य

  • 01 राजस्व प्रकरण

  • 01 नल कनेक्शन हेतु

प्रशासन की भागीदारी

शिविर में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, अपर कलेक्टर मेनका प्रधान, एसडीएम बी. आर. ठाकुर, नगर पंचायत सीएमओ, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आमजन की भागीदारी उत्साहजनक रही, और लोगों ने शिविर की पारदर्शिता एवं त्वरित सेवा प्रणाली की सराहना की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *