राम्हेपुर एन. के समाधान शिविर में डिप्टी सीएम ने दी करोड़ों की सौगात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- उप मुख्यमंत्रीअरूण साव ने विकासखण्ड लोरमी के ग्राम राम्हेपुर एन. में आयोजित समाधान शिविर में करोड़ों की सौगात दी और क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री ने 09 करोड़ 84 लाख रूपए से अधिक के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और 10 करोड़ 38 लाखरूपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया, इनमें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 164.37 लाख रूपए की लागत से राम्हेपुर एन., तेलीखम्ही, मनोहरपुर, चेचानडीह और खैरवारखुर्द में 02.40 किलोमीटर लम्बी मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 298.27 लाख रूपए की लागत से मनियारी जलाशय अंतर्गत डी-3 शाखा नहर की सूरजपुरा माइनर नहर में पुराने पक्के कार्यों का नवीनीकरण व नए पक्के कार्य एवं नहर में सी.सी. लाईनिंग कार्य, 294.83 लाख रूपए की लागत से डी-2 शाखा नहर की बघमार माइनर नहर में पुराने पक्के कार्यों का नवीनीकरण, नए पक्के कार्य एवं नहर में सी.सी. लाईनिंग कार्य और 227.12 लाख रूपए की लागत से मनकी माइनर नहर मंे पुराने पक्के कार्यों का जीर्णाद्धार, नए पक्के कार्यों एवं नहर में सी.सी. लाईनिंग कार्य का शिलान्यास किया।

इसी तरह 232.78 लाख रूपए की लागत से गबदा जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार, मुख्य नहर एवं शाखा नहर में सी.सी लाईनिंग कार्य, 232.67 लाख रूपए की लागत से कन्हैयानाला जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार, मुख्य नहर एवं शाखा नहर में सी.सी लाईनिंग कार्य, 541.86 लाख रूपए की लागत से मनियारी जलाशय योजना के डी-03 शाखा नहर की रतियापारा माइनर नहर के 06.50 किलोमीटर अंतिम छोर तक सी.सी लाईनिंग एवं पुराने पक्के कार्यों का पुनरूद्धार तथा नवीन पक्के कार्यों का निर्माण कार्य, जनपद पंचायत अंतर्गत 05 लाख रूपए की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र राम्हेपुर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य, 05 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से बाबूराम के घर तक सी.सी रोड निर्माण कार्य, 06.50 लाख रूपए की लागत से ग्राम भस्करा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 05 लाख रूपए की लागत से ग्राम सेनगुड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य और 10 लाख रूपए की लागत से ग्राम खपरीखुर्द में ऋषि के घर से आंगनबाड़ी तक आर.सी.सी नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *