जनता के बीच जाकर समस्या का समाधान ही रामराज्य: उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

समाधान शिविर में शामिल होकर योजनाओं की समीक्षा की, हितग्राहियों को किया लाभान्वित

निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख — मुंगेली | संपर्क: 8959931111

मुंगेली। विकासखंड लोरमी के ग्राम राम्हेपुर एन. में आयोजित समाधान शिविर में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने आम जनता से सीधे संवाद करते हुए शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि “जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही रामराज्य है, यही सच्चा सुशासन है।”

शिविर की शुरुआत उपमुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। उन्होंने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया और लाभान्वित हितग्राहियों से योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली।

हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

  • 04 बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सुपोषण टोकरी वितरित की गई

  • 21 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना के बॉन्ड पेपर प्रदान किए

  • महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया

  • शीतल पेयजल व्यवस्था “मनियारी नीर प्याऊ” का अवलोकन कर शरबत पिया

  • ब्लड प्रेशर जांच कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया

“हर विभाग एक स्थान पर”

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि इस शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि “जनता को भटकना नहीं पड़ता, सभी विभाग एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।” उन्होंने बताया कि लोरमी जनपद पंचायत में 400 कार्य स्वीकृत किए गए हैं और आवास योजना का सर्वे जारी है।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने के लिए विष्णुदेव साय सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने पीएम आवास, महतारी वंदन योजना, और सड़क-पुल-पुलिया जैसे अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने की बात कही।

प्रशासन की सहभागिता

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 1,29,587 में से 1,23,000 आवेदनों का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने बिजली आपूर्ति, जल जीवन मिशन, वाटर हार्वेस्टिंग, और वृक्षारोपण जैसे विषयों पर आमजन को जागरूक करने की बात कही।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि:

  • पटवारी मुख्यालय में रहकर नामांतरण और सीमांकन जैसे कार्यों का समयबद्ध निपटारा करें

  • पशु चिकित्सा विभाग गोठानों की साफ-सफाई और आवारा पशुओं के नियंत्रण की कार्ययोजना बनाए

  • कृषि विभाग छूटे हुए पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाए

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने समाधान शिविर को “सुशासन तिहार” करार देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य योजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध रूप से जनता तक पहुँचाना है।

जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि राम्हेपुर क्लस्टर में 32 विभागों को कुल 7,833 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया।

कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, एवं अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *