पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाया, हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण: रत्नावली कौशल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा नेत्री ने सेना को किया सलाम, पीएम मोदी को बताया ‘कर्मनिष्ठ’ नेता

निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख — मुंगेली
संपर्क: 8959931111

मुंगेली। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के विरुद्ध चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भाजपा नेत्री एवं पूर्व सदस्य, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन, रत्नावली कौशल ने जोरदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है, यह हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है।”

रत्नावली कौशल ने इस ऑपरेशन को भारत की सामरिक दृढ़ता और आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को तबाह कर भारतीय सेना ने यह साबित कर दिया है कि यह ‘नया भारत’ है — जो छेड़ने पर चुप नहीं बैठेगा।”

उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए बताया कि “धर्म पूछकर किए गए हिंदुओं के नरसंहार में न केवल महिलाओं का सुहाग उजड़ा, बल्कि बच्चों से पिता और बुज़ुर्गों से सहारा छिन गया।” उन्होंने आतंकियों के कथित बयान “अब जाकर मोदी को बता देना” पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा — “उन्हें यह नहीं मालूम था कि यह नरेंद्र मोदी का भारत है, जो चुन-चुनकर जवाब देता है।”

भाजपा नेत्री ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कर्मनिष्ठ नेता बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को टुकड़े-टुकड़े कर यह एहसास करा देना चाहिए कि भारत की तरफ आंख उठाने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।”

कार्यक्रम के दौरान रत्नावली कौशल ने कहा कि भारतवासी भारत माता की एकता और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और हर परिस्थिति में भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *