मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन बाज” के तहत अवैध शराब तस्कर ‘सिंघम’ गिरफ्तार…..

.
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल,
ब्यूरो प्रमुख,नवभारत टाइम्स 24×7
संपर्क: 8959931111

मुंगेली: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। अभियान के अंतर्गत कुख्यात शराब तस्कर सुरेश साहू उर्फ चिल्लू उर्फ सिंघम को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एस.आर. धृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना लालपुर एवं साइबर सेल मुंगेली की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कंतेली धान मंडी के पास सुरेश साहू अवैध देशी शराब बेच रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

आरोपी के पास से 60 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब (कीमत लगभग ₹5200) बरामद की गई। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में शराब जब्त की गई और आरोपी के खिलाफ थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 77/2025, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी उजागर

गिरफ्तार आरोपी सुरेश साहू उर्फ सिंघम एक शातिर बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व में अवैध शराब बिक्री, लूट, मारपीट, गृह-अतिचार, और आपराधिक अभित्रास जैसे गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को जिला बदर करने की अनुशंसा भी की गई है।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील कुमार बंछोर, प्रआर दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे, नरेश यादव, आरक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर और थाना लालपुर से सउनि दिलीप प्रभाकर, तोरन सोनवानी, एवं अश्वनी टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *