निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- पिछले 10 दिनों से लापता 7 साल की मासूम बच्ची जो कोसाबाड़ी लोरमी से रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी है के परिवारजनों से सदा ज्योति वेलफेयर सोसायटी मुंगेली की टीम ने मुलाकात किया इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उनकी चुनौतियों को समझा। परिवार ने अपनी व्यथा सुनाई और मदद की गुहार लगाई।
सदा ज्योति वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा “हमारी संस्था समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करती है। हम इस परिवार की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हमारी प्राथमिकता बच्ची को ढूंढना और परिवार को न्याय दिलाना है।”
सदा ज्योति वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली की सचिव कल्पना मिश्रा ने कहा, “हमारी टीम ने परिवार से मुलाकात की है और उनकी समस्याओं को समझा है। हम परिवार की मदद करने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करेंगे।”
सदा ज्योति वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली की उपाध्यक्ष आराधना तिवारी ने कहा, “हमारी टीम परिवार की मदद के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम हर संभव प्रयास करेंगे ताकि बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके और परिवार को न्याय मिल सके।”
सदा ज्योति वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली की टीम परिवार की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। टीम ने परिवार को आश्वस्त किया है कि वे उनकी मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
इस मौके पर अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष आराधना तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव कल्पना मिश्रा, सहसचिव रश्मि तिवारी, मंजुला शर्मा, निधि पौराणिक समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155232
Total views : 8175507