निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली – उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैगाकापा में स्मार्ट क्लासरूम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया और तकनीकी उपकरणों की सराहना की।

उपमुख्यमंत्री ने बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि यह स्मार्ट क्लासरूम आप लोगों के लिए बना है, सभी विद्यार्थी इसका सदुपयोग करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने स्मार्ट क्लासरूम के शुभारंभ के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास किया जा रहा है। आरओ फाउंडेशन और एचडीएफसी के सहयोग से स्मार्ट क्लास की यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आज के समय गांव के बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिले, इसके लिए पहल की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना पर आरओ फाउंडेशन और एचडीएफसी के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस दौरान नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8207400
Total views : 8247128