राशन कार्ड निर्माण प्रक्रिया की ली जानकारी
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित खाद्य शाखा का आकस्मिक निरीक्षण कर विभागीय कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशानुरूप जरूरतमंदों को समय पर लाभ दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

कलेक्टर ने राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों के निपटारे, पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने तथा आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव तथा जिला खाद्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी संबंधित शाखा के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8238289
Total views : 8286225