होली से पहले महतारी वंदन योजना की राशि से खिले महिलाओं के चेहरे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- होली के पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा 08 मार्च को महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त के रूप में जिले की महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई। इससे महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

योजना की लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग होली की तैयारियों में करेंगी, जिससे उनका उत्सव और भी उल्लासपूर्ण होगा। मुंगेली जिले की शारदा मसीह ने कहा कि उन्हें हर महीने 1000 रुपये की सहायता मिलती है, जो उनके लिए एक बड़ा सहारा है।

शारदा अपने पति और दो बच्चों के साथ मुंगेली में रहती हैं और फैशन एसेसरीज़ की दुकान चलाती हैं। उन्होंने बताया कि इस राशि से न केवल उनके घरेलू खर्च पूरे होते हैं, बल्कि उनके व्यवसाय को भी मजबूती मिलती है। शारदा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बार होली पर वे इस राशि का उपयोग अपने उत्सव को खास बनाने में करेंगी।

महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि अंतरित की जाती है। मुंगेली जिले में लगभग 02 लाख 13 हजार महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं।

समय पर राशि मिलने से महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ी है। जिले की महिलाओं ने सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहायता से वे न केवल अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि छोटे व्यवसायों को भी आगे बढ़ा रही हैं। होली के अवसर पर मिली इस आर्थिक सहायता से जिले की महिलाओं की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *