जनपद पंचायत पथरिया में भाजपा का कब्जा…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पथरिया जनपद से चित्ररेखा मनीष जांगड़े अध्यक्ष व दीपिका चंद्रशेखर कौशिक बनी उपाध्यक्ष…

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी हुए निर्विरोध निर्वाचित

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

पथरिया-मुंगेली जिले के पथरिया जनपद के लिए सोमवार 10 मार्च को जनपद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हेतु निर्वाचन तिथि तय की गई थी। जिसे लेकर निर्धारित समय पर निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। भाजपा ने अटकलों और लग रहे कयासों पे विराम लगाते हुए जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 लौदा की चित्ररेखा मनीष जांगड़े का नाम प्रस्तावित किया।

उनके विरुद्ध किसी भी अन्य पार्टी के प्रत्याशी द्वारा नामंकन न भरने की स्थिति में उनका निर्वाचन निर्विरोध हो गया। वंही उपाध्यक्ष पद के लिए भी जनपद क्षेत्र क्रमांक 17 की दीपिका चंद्रशेखर कौशिक का नाम तय किया गया उनके विरुद्ध भी कोई अन्य नामंकन न होने की स्थिति में उनका निर्वाचन भी निर्विरोध हो गया।

दीपिका चंद्रशेखर कौशिक

चित्ररेखा मनीष जांगड़े के निर्विरोध अध्यक्ष व दीपिका चंद्रशेखर कौशिक के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है और जनपद कार्यालय व उनके क्षेत्र में आतिशबाजी की जा रही। उनके निर्वाचन पस्चात अनुविभागीय अधिकारी पथरिया भरोसा राम ठाकुर ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।

चित्ररेखा मनीष जांगड़े
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *