रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  9496308437 नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 22 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 21 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

यह मामला 2 मार्च को हुई गांजा रेड से जुड़ा है, जब पुलिस ने ग्राम चिटकानारा से 9 किलो गांजा बरामद किया था। पूछताछ में आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर नजर रख रही थी।

“गुप्त सूचना के आधार पर हमने ग्राम सोनाजोरी में छापेमारी की, जहां 22 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही, आरोपियों के पास से एक क्रेटा कार, एक दोपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।”

गिरफ्तार आरोपियों के नाम केशव यादव और नत्थू उर्फ लुंदरो यादव हैं। जांच में पता चला कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ में बेचने की योजना बना रहे थे। जब्त संपत्ति में एक क्रेटा कार (कीमत ₹17 लाख), एक दोपहिया वाहन (कीमत ₹2 लाख), और दो मोबाइल फोन शामिल हैं।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

रायगढ़ पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके में अवैध नशे के कारोबारियों को करारा झटका लगा है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस तरह के अपराधों पर और कितनी सख्ती होती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *