दिल्ली में 8 मार्च को लागू हो सकती है 2500 रुपए वाली महिला सम्मान योजना! बीजेपी ने क्या दिया संकेत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा दे सकती है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला को 2500 रुपए देने का वादा किया था।

माना जा रहा है कि चुनाव जीतने के बाद अब दिल्ली सरकार अपने इसी वादे को 8 मार्च को पूरा कर सकती है। दरअसल

खबर है कि भाजपा महिलाओं के सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में भाजपा महिलाओं को लेकर अपने सबसे बड़े वादे पर कुछ ऐलान कर सकती है।

इस बारे में जब दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बात की गई तो उन्होंने कहा, 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस है और मुझे लगता है कि देश में हर दिन को महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम करने और उन्हें साथ लेकर चलने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा 8 मार्च की तारीख आने दीजिए, चीजें जल्द ही साफ हो जाएंगी।

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कहा था कि रविवार को कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं से जो वादे किए गए, उन्हें पूरा किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली को लेकर हमने जो वादे किए हैं, वे पूरे होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार ने हमारे लिए खाली खजाना छोड़ा है, इसके बावजूद सभी किए गए वादे पूरे होंगे।

उन्होंने कहा था महिला सम्मान योजना को लेकर कई बैठकें कर चुके हैं। आज सरकार का खजाना खाली है। दिल्ली की महिलाओं के लिए हम जरूर लाएंगे, अपने वादे को शत प्रतिशत पूरा करेंगे। जनता की अपेक्षा को पूरी करना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही, जिन्होंने दिल्ली को लूटने का काम किया और ठगने का काम किया और जिस झूठ को प्रचारित करने का काम कर रहे हैं, उनका मुंह बंद करवाना हमारा काम है। जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment