80 रुपए किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 05 रुपए

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हरी सब्जियों के दाम हुए कम, किसान परेशान, आधी रह गईं कीमतें

गोल बाजार में पसरा सन्नटाव्यापारियों के चहरे में छाई उदासी

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली -सब्जियों की बाजार में आवक बढ़ने के साथ ही भाव में कम होने लगे हैं। फूल गोभी, टमाटर, मटर सहित कई सब्जियों के दाम में कमी आई है। जबकि पूर्व इनके दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। दाम 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे।

सब्जियों के दामों में आए कमी से लोगों को काफी राहत मिली है। बाजार में लगभग सारी सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आई है। जो सब्जियां आज से 1 महीने पहले 50-80 रुपए प्रति किलो तक बिक रही थी अब वह सभी सब्जियां इसके आधे दाम से भी कम हो गई है। लोकल हरी सब्जियों की अच्छी आवक के चलते नगर में सब्जियों के दाम कम हो गए हैं।


सर्दियों के शुरू होते ही सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में काफी गिरावट आ गई थी। अब सर्दी विदाई ले रहा है, लेकिन लोकल सब्जियों की आवक बढ़ गया है। इसके कारण सब्जियों के दामों में 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। टमाटर, मटर और अन्य हरी सब्जियों के दामों में कमी आई है। सब्जियों के दाम कम होने के कारण इसका सीधा फायदा सडक़ पर ठेला लगाने वाले और स्ट्रीट फूड सहित रेस्टोरेंट वालों को हो रहा है।

सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बीते दिनों की बात की जाए तो लगभग सभी सब्जी 50-80 रुपए से ज्यादा प्रति किलो भाव में बिक रही थी लेकिन जैसे-जैसे लोकल सब्जियों की आवक शुरू हो गया तो इसके दाम कम हो गए हैं।

सब्जियों के दाम कम होने से ग्राहक खुश

सब्जी लेने बाजार पहुंच रहे ग्राहक खुश हैं और पूरे सप्ताह की सब्जी एक साथ खरीद रहे हैं। इसके साथ ही ठेले लगाने वाले, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वालो को भी इसका फायदा हो रहा है। मटर, टमाटर, मिर्ची, धनिया, पत्तागोभी, फूलगोभी, लोकी, खीरा, भाजी, मूली, मेथी पालक के दामों में गिरावट आई है। कुछ दिनों पहले 40 रुपए किलो बिकने वाला आलू अब 20 रुपए किलो, मटर 80 रुपए से 30-35 रुपए प्रति किलो बिक रही है।

किसानों के चेहरे पर उदासी

सब्जियों में टमाटर के भाव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अगर दाम बढ़े तो ग्राहकों में हाहाकार मच जाता है। वही टमाटर के दाम गिरने से किसानों की हालत पतली हो जाती है। कुछ ऐसे ही टमाटर के भाव इन दिनों काफी कम हो गए हैं। जिससे किसानो की हालत खस्ता हो गई है। कभी 80-90 रुपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर आज 05 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। जब टमाटर के दाम महंगे थे तो फसल उगाने वाले भी मालामाल हो रहे थे। लेकिन आज इसको उगाने वाले किसान बेहाल है। किसानों के चेहरे पर उदासी छाई हुई है।

मुंगेली गोल बाजार में सब्जियों के दाम

मुंगेली गोल बाजार में सब्जियों के दाम रविवार को करेला 50 रुपए, आलू 20, नवलगोभी 15, बरबट्टी 40, भाटा 20, लवकी 15, हरा मटर 30, फूलगोभी 15, पत्तागोभी 10, शिमला मिर्च 40, हरी मिर्च 40, भिंडी 40 रुपए किलो और लालभाजी, पालकभाजी 20 रूपए किलो, मैथी भाजी 30 रूपए किलो बिक रहा है।

सब्जी व्यापारियों ने बताया कि कि चुनावी माहौल को देखते हुए बाजार सन्नाटा सा पसरा हुआ है इसे देख व्यापारियों में काफी उदासी देखने को मिल रही है । व्यापारियों का कहना है कि गांव-गांव में चुनावी माहौल होने के कारण लोग अपने गांव स्तर के चुनाव में बिजी है यही वजह से ग्रामीण बाजार नही पहुँच रहा जिसके कारण शहर में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *