गुप्त गोदाम पर छापा, खैर लकड़ी की अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में वन विभाग ने खैर लकड़ी की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

घेराबंदी कर पकड़ा ट्रक

रायगढ़ वन मंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में उप वनमंडलाधिकारी और उड़नदस्ता दल ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तस्कर लकड़ी से भरा ट्रक लेकर भागने लगे, लेकिन चंद्रपुर मार्ग पर घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक CG-06-2022 को पकड़ लिया गया। चालक पहले फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

चांपा में गुप्त गोदाम से बरामदगी

पूछताछ में आरोपी चालक और उसके साथी मेलाराम ने बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। गिरोह आसपास के जंगलों से खैर की कीमती लकड़ी काटकर सहसपुरी क्षेत्र में जमा करता था और फिर उसे चांपा स्थित एक गुप्त गोदाम में पहुंचाया जाता था।

रात करीब एक बजे रायगढ़ और चांपा वन विभाग की संयुक्त टीम ने अकलतरा भांटा क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद की।

पंजाब-हरियाणा तक सप्लाई

जांच में सामने आया है कि गिरोह रायगढ़ और चांपा को केंद्र बनाकर लकड़ी को ऊंचे दामों पर पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में बेचता था।

वन विभाग ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस अभियान में उप वनमंडलाधिकारी तन्मय कौशिक, वन परिक्षेत्राधिकारी संजय लकड़ा और उड़नदस्ता प्रभारी संदीप नामदेव की टीम की अहम भूमिका रही। विभाग ने आमजन से अपील की है कि अवैध वन अपराध की सूचना टोल फ्री नंबर 1800-233-2631 या मोबाइल नंबर +91-99263-21401 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment