मशहूर सिंगर गुरु रंधावा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर से उन्होंने अपनी परेशान कर देने वाली तस्वीर पोस्ट कर यह खबर दी है। इस तस्वीर को देखने के बाद से उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। रविवार, 23 फरवरी को सिंगर ने अस्पताल से अपनी लेटेस्ट शॉकिंग फोटो शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट दी है।
साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के पीछे की असली वजह भी बताई है। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म ‘शौंकी सरदार’ के लिए एक्शन सीन शूट करने के दौरान वे घायल हो गए और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
गुरु रंधावा हाल ही में अपनी पंजाबी फिल्म ‘शौंकी सरदार’ की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें बब्बू मान, निमृत कौर अहलूवालिया और गुग्गू गिल भी हैं। हालांकि, एक एक्शन सीक्वेंस करते समय वे घायल हो गए।
इंस्टाग्राम पर गुरु रंधावा ने अस्पताल से अपनी दर्दनाक और हैरान कर देने वाली तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों को अपनी चोट के बारे में बताया है। गुरु ने लिखा, ‘मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। शौंकी सरदार फिल्म के सेट से एक याद मिल गई। बहुत मुश्किल है… लेकिन अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8181010
Total views : 8212666