बिलासपुर मे देह व्यापार का खुलासा, 9 महिला और 2 पुरुष को किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जेके मिश्र ब्यूरो प्रमुख बिलासपुर

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने देह व्यापार करने वाली महिलाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर पुलिस की टीम ने सिविल लाइन इलाके के कोन्हेर गार्डन में छापा मारकर संदिग्ध रूप से इलाके में घूम कर माहौल खराब करने वाली 9 महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। असामाजिक तत्वों को इस दौरान वहां से खदेड़ा भी गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोन्हेर गार्डन के आसपास के मोहल्ले वासियों के द्वारा लगातार संदिग्ध महिलाओं के द्वारा संदिग्ध गतिविधियां और अश्लील आचरण की शिकायत पुलिस को प्राप्त हो रही थी। मोहल्ले वासियों के अनुसार महिलाएं संदिग्ध रूप से कौन हेयर गार्डन के आसपास खड़ी होती है और आने जाने वालों मोहल्ले वालों और राहगीरों को देखकर अश्लील इशारे करती है।

इनमें से कुछ राहगीर उनके अश्लील इशारों पर अपनी गाड़ी रोक उनसे कुछ बात करते हैं और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा कर चले जाते हैं। मोहल्ले वालों के अनुसार इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कोन्हेर गार्डन में सुबह शाम टहलने आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को भी उनके आचरण से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था।

एसपी ने मोहल्ले वालों की शिकायत को संज्ञान में लेकर सीएसपी सिविल लाईन निमितेश सिंह को गंभीरता से कार्यवाही के निर्देश दिए।

एसपी के निर्देश के बाद पुलिस के द्वारा मुखबिरों के माध्यम से उक्त जगह की निगरानी की जा रही थी। आज संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर सिविल लाईन सीएसपी निमितेश सिंह ने थाना सिविल लाइन स्टाफ एवं रक्षित केंद्र से महिला स्टाफ कि संयुक्त टीम बनाकर कोन्हेर गार्डन को चारों तरफ से घेरेबंदी करवा रेड करवाई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों वाले 9 महिलाओं और दो पुरुषों को थाने लाया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *