व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय संपरीक्षक एवं लेखा टीम की बैठक ली

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- जिले के नगरीय निकाय चुनावों के तहत निर्वाचन व्यय की निगरानी हेतु व्यय प्रेक्षक कैलाश खुटियारे ने डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज के साथ निर्वाचन व्यय संपरीक्षक एवं लेखा टीम की बैठक ली।

उन्होंने व्यय सीमा, पृथक बैंक खाता, और दैनिक व्यय रजिस्टर की अनिवार्यता पर जोर दिया। प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि चुनाव प्रचार अवधि में न्यूनतम दो बार व्यय लेखा निरीक्षण किया जाए।


नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के लिए लेखा जांच की तिथियाँ निर्धारित की गईं, जिसमें प्रथम एवं द्वितीय जांच की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि नगर पालिका मुंगेली और लोरमी के लिए प्रथम लेखा जांच 04 फरवरी और द्वितीय जांच 08 फरवरी निर्धारित की गई है।

इसी तरह नगर पंचायत पथरिया, नगर पंचायत सरगांव, नगर पंचायत जरहगांव के लिए प्रथम लेखा जांच 03 फरवरी व द्वितीय लेखा जांच 07 फरवरी और नगर पंचायत बरेला के लिए लेखा प्रथम जांच 02 फरवरी और द्वितीय लेखा जांच 07 फरवरी निर्धारित किया गया है। बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *