तिल्दा के जनपद कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण का मामला सामने आया है. जनपद क्षेत्र क्रमांक 18 से भाजपा प्रत्याशी योगेश दास गुरु गोसाई नामांकन भरने आए थे, तभी कुछ अपहरणकर्ताओं ने उन्हें अगवा कर लिया और फरार हो गए.
इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. भाजपाइयों ने इस मामले की शिकायत तिल्दा थाने में की है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने तिल्दा पहुंचकर थाने में धरना दिया और एफआईआर दर्ज कराई.
वहीं दबाव बढ़ता देख अपहृत योगेश दास को रायपुर में छोड़कर अपहरणकर्ता फरार हो गए. फिलहाल तिल्दा पुलिस ने अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231978
Total views : 8278417