नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ : बीते कल जूटमिल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हसन लहरे (21 साल) निवासी डभरा जिला सक्ती को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

बीते दिनों थाना जूटमिल क्षेत्र की बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर लिखित आवेदन देकर आरोपी हसन लहरे के विरूद्ध  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । बालिका बताई कि करीब दो वर्ष पहले हसन लहरे से प्रेम संबंध था । उसी दौरान हसन अपने किराये के मकान में जबरन शारीरिक संबंध बनाया और अपने साथ अपने गांव भी लेकर गया था ।

जहां करीबन डेढ साल तक साथ रहे । हसल अब शादी से इंकार कर अपने घर से भगा दिया है । हसन लहरे द्वारा वर्ष 2023 से शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने के आवेदन पर अप.क्र. 39/2025 धारा 64(2)(ड), 65(1) बीएनएस, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा तत्काल कार्रवाई कर आरोपी हसन लहरे को हिरासत में लिया गया और 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमाण्ड पश्चात सलाखों के पीछे भेजा गया है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *