निर्मल अग्रवाल मुंगेली ब्यूरो प्रमुख
सरगांव: भाजपा ने नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष पद के लिए अपनी प्रत्याशी सूची जारी कर दी है। इस सूची में परमानंद साहू को टिकट मिला है, जो पहले ही नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट में संभावित उम्मीदवार के रूप में बताया गया था।
लिस्ट को विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में जारी किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है।”
धरमलाल कौशिक ने यह भी विश्वास जताया कि सरगांव में भाजपा का नेतृत्व नगर पंचायत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। परमानंद साहू का नाम घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया
भाजपा की इस रणनीति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। आगामी चुनावों में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा अपनी विकास योजनाओं और मजबूत संगठन के दम पर क्या परिणाम हासिल करती है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पोषण यादव , बाबा परेटन गिरी ,नरेन्द्र शर्मा, हरिशंकर वर्मा, रंजीत सिंह हुरा , रामकुमार कौशिक ,आदि उपस्थित रहे