अवैध धान के विरुद्ध फिर कार्रवाई..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : अवैध धान संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध रविवार को भी कार्रवाई जारी रही। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने आज भौतिक सत्यापन के लिए निरीक्षण किया। दो ठिकानों में गड़बड़ियां पाई गई। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि उप तहसील गनियारी के ग्राम मुंडा में 150 बोरी धान अवैध रूप से ग्राम के निवासी श्याम बिहारी पाटले के घर पर वाहन से अनलोड किया जा रहा था।

जाँच के दौरान नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर उक्त धान के संबंध में जानकारी मांगी गई,किन्तु मौके पर उपस्थित कृषक द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसलिए 150 कट्टी धान को मण्डी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (रा०) तखतपुर के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के संयुक्त दल द्वारा धान उपार्जन केन्द्र विजयपुर  विकासखंड तखतपुर में उपस्थित होकर रकबा सत्यापन का कार्य किया गया। जाँच के दौरान कृषक जनकसिंह द्वारा 776 क्विंटल धान के लिये टोकन कटाया गया था।

किन्तु मौके पर रकबा सत्यापन में 105 क्विंटल धान (5 एकड़ का) कम पाया गया, जिसका रकबा समर्पण कराया गया। कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम ने धान खरीदी से जुड़े फील्ड स्तर के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली और कड़े निर्देश दिए।

निर्देश दिया गया कि जारी टोकन का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाए। देखा जाए कि टोकन में उल्लिखित मात्रा के अनुरूप धान की उपलब्धता है कि नहीं। नहीं हो तो उनका रकबा समर्पण कराया जाए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *