शिव आराधना महोत्सव आयोजन समिति की बैठक संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध मंदकु में होता है आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव – माण्डूक्य ऋषि की तपोस्थली श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव आराधना महोत्सव का आयोजन दिनांक 25,26,27 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।

उक्त आयोजन की प्रथम तैयारी बैठक आज सम्पन्न हुई बैठक में आयोजन संबंधी दायित्वों का निर्धारण किया गया। कलश यात्रा प्रभारी -राममनोहर दुबे, गोपाल सिंह ठाकुर, रामकुमार गायकवाड़, कमलेश अग्रवाल, सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था -विजय सिंह ठाकुर, महामाया मंदिर मदकू की व्यवस्था -मनीष साहू,यज्ञ मण्डप साज सज्जा व्यवस्था -परस साहू एवं साथी , भण्डारा व्यवस्था -परस साहू, मनीष अग्रवाल,यज्ञ एवं पूजन व्यवस्था -प्रदीप शुक्ला, संतोष तिवारी, आतिथ्य सत्कार -रामकुमार गायकवाड़, कमलेश अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी -प्रमोद दुबे, भगवती प्रसाद मिश्र,आवास व्यवस्था -जीवन लाल कौशिक,
बैठक में तीन दिवसीय शिव आराधना महोत्सव के कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया जिसमें प्रथम दिवस महामाया मंदिर मदकू से कलशयात्रा प्रारंभ होकर यज्ञ मण्डप तक पहुंचेगी। कलशयात्रा में मदकू सहित बड़ियाडीह, देवाकर,ठेलकी,बासीन,लमती,किरना,दरूवनकांपा,अकोली,परसवानी,कोटमी,कड़ार की बालिकाएं और महिलाएं सहभागिता देती हैं।

कलशयात्रा के यज्ञ मण्डप में पहुंचने के पश्चात यज्ञारंभ,दो आवृत्ति रूद्राभिषेक, हवन , द्वितीय दिवस प्रातः से यज्ञारंभ तीन आवृत्ति रूद्राभिषेक, रात्रि में चार पहर में रूद्राभिषेक, तृतीय दिवस प्रातः यज्ञारंभ दो आवृत्ति रूद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। तीनों दिवस सायं भजन, रामायण गायन का आयोजन किया गया है। साथ ही तीनों दिवस भण्डारा भी चलता रहेगा। स्मरणीय हो कि विगत डेढ़ दशक से यह आयोजन अनवरत रूप से आयोजित होता आ रहा है जिसमें आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी सहभागिता देते हैं।


आज की बैठक में जीवन लाल कौशिक, मनीष मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, विजय सिंह ठाकुर, रामकुमार गायकवाड़, कमलेश अग्रवाल, डॉ रामेश्वर वर्मा, सुरेश साहू, नेतराम सोनवानी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *