राजकिशोर नगर में आर्यन पब्लिक स्कूल बना शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रणिता पटेल बनी लोगों के लिए प्रेरणा, गुरुकुल की तर्ज पर होने लगी शिक्षा

छात्र-छात्राएं और पालको के चेहरे में खुशियां झलकने लगी

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में शिक्षा के क्षेत्र में उजियारा कर रही है प्रणिता पटेल, बिलासपुर के राजकिशोर नगर में स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल नर्सरी से लेकर आठवीं तक के छात्रों के लिए एक आदर्श शिक्षण संस्थान बनकर उभरा है। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में संचालित यह स्कूल न केवल शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास और उनके नैतिक व शारीरिक निर्माण पर भी विशेष ध्यान देता है।

अत्याधुनिक सुविधाएं और अनुभवी शिक्षकों की टीम
आर्यन पब्लिक स्कूल छात्रों को प्लेग्राउंड, स्मार्ट क्लासेज और प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम के साथ एक बेहतरीन शिक्षा का माहौल प्रदान करता है। यहां समय-समय पर माता-पिता और शिक्षकों की बैठकें आयोजित की जाती हैं, जो बच्चों की शैक्षणिक और सामाजिक प्रगति पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होती हैं।


स्कूल की संचालिका और समाजसेविका श्रीमती प्रणिता पटेल ने बताया कि इस स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों को बौद्धिक, शारीरिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य बच्चों को ऐसा वातावरण देना है जहां वे न केवल पढ़ाई करें, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।


अभिभावकों के लिए यह स्कूल एक आदर्श विकल्प बन गया है। यहां बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी कला, खेल और अन्य सहायक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। स्कूल का मानना है कि यदि नींव मजबूत होगी, तो बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल होगा।


आर्यन पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। स्कूल के विस्तृत कार्यक्रम और सकारात्मक माहौल के कारण अभिभावकों में स्कूल को लेकर काफी उत्साह है। यह स्कूल न केवल बच्चों की शिक्षा में, बल्कि समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है,, उक्त स्कूल में सत्ता पक्ष विपक्ष के दर्जनों जनप्रतिनिधि पहुंचे हैं परंतु अब तक किसी भी तरह की सहायता स्कूल क्षेत्र को नहीं मिली है,, उसके बावजूद अल्प राशि में छात्र-छात्राओं को शिक्षा का लाभ प्राप्त हो रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *