Bigg Boss 18 Winner Voting Trend: संभावित विनर का नाम हुआ रिवील, अब तक चौंकाने वाला नतीजा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bigg Boss 18 Winner Voting Trend: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को है। इस दिन हमें शो का विजेता मिल जाएगा। इसी बीच फिनाले से 5 दिन पहले शिल्पा शिरोडकर घर से एविक्ट हो गईं।

शिल्पा के एविक्शन के बाद अब घर में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स बच गए हैं, जिनके जर्नी के वीडियो आज बिग बॉस के घर में दिखाए जाएंगे। इसी के साथ ही अब शो के विनर के लिए वोटिंग लाइन्स भी खुल गई हैं, यानी अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को शो का विजेता बनाने के लिए अब जनता वोट दे रही है। चलिए आपको बताते हैं लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से कौन सबसे आगे चल रहा है।

अब तक संभावित विनर कौन?

अब तक के आए वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक ‘बिग बॉस लेडी खबरी’ ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के मुताबिक अब तक विवियन डीसेना को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं। हालांकि ये रैंकिंग अभी फिनाले तक लगातार चेंज होती रहेगी। लेकिन अब तक संभावित विनर की बात करें तो वो शो के लाडले विवियन डीसेना ही बताए जा रहे हैं। विवियन को शायद मीडिया के तीखे सवालों का फायदा हुआ है और लोग उनके लिए अब भर-भरकर वोट कर रहे हैं।

 

विवियन के बाद रजत दलाल का नाम

अब तक के वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक विवियन डीसेना को 39 प्रतिशत वोट्स मिले हैं। जबकि उनके ठीक बाद रजत दलाल का नाम सामने आ रहा है। रजत दलाल के शो का विजेता बनाने के लिए 23 प्रतिशत वोट्स मिले हैं। वहीं करणवीर मेहरा 17 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अविनाश मिश्रा वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक चौथे नंबर पर हैं जबकि ईशा सिंह पांचवें और चुम दरांग छठे नंबर पर हैं।

बॉटम 2 में चुम और ईशा का नाम

गौरतलब है अब तक के वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक चुम दरांग और ईशा सिंह बॉटम 2 में हैं, जिसका मतलब है कि वो ट्रॉफी से फिलहाल काफी दूर हैं। हालांकि ये पूरी लिस्ट और रैंकिंग में फिलहाल बदलाव होंगे और ये बस शुरुआती वोटिंग ट्रेंड हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *