रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली में 160.73 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को समर्पित किया।
सुशासन की सरकार में अब दंतेवाड़ा जिले में प्रगति और विकास की बयार बह रही है, यहाँ के लोगों के जीवन में खुशहाली का संचार हो रहा है। माँ दंतेश्वरी की कृपा से यह जिला निरंतर प्रगतिपथ पर अग्रसर रहे, यही कामना है। विकास कार्यों के लिए जिलेवासियों को बधाई!
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप , बस्तर सांसद महेश कश्यप , दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236059
Total views : 8283444